{"_id":"5a3537b24f1c1b6a118b828d","slug":"31513437106-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कॉमन सर्विस सेंटर पर भी होगी इंश्योरेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कॉमन सर्विस सेंटर पर भी होगी इंश्योरेंस
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। कॉमन सर्विस सेंटर पर अब लोग लाइफ इंश्योरेंस भी करवा सकेंगे। जितने साल की पॉलिसी होगी उतने गुणा धारक का इंश्योरेंस कवर होगा। सीएसी सेंटर संचालकों को लाइफ इंश्योरेंस करने पर 6 से 8 फीसदी कमीशन भी मिलेगा। जिले के करीब 200 सेंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है। इस इंश्योरेंस की प्रीमियम राशि का भुगतान किस्तों में भी भर सकते हैं। इस पर कोई भी जुर्माना नहीं लगेगा और न ही पॉलिसी लैप्स होगी। पिछले दिनों दिल्ली में हुई मींटिग में कॉमन सर्विस सेंटर इंश्योरेंस खाता को लांच किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इंश्योरेंस के लिए इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंश कंपनी के साथ करार हुआ है। यह कंपनी धारक का लाइफ इंश्योरेंस करेगी। इस पॉलिसी का फायदा यह है कि इसकी राशि कभी भी भर सकते हैं और यह 500 रुपये से शुरू होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी व्यक्ति ने 10 हजार की पॉलिसी ली है तो वह पंाच हजार रुपये देकर पॉलिसी शुरू कर सकता है। बाकी राशि कभी भी जमा करवा सकता है। शेष राशि में देरी पर न तो पॉलिसी लैप्स होगी और न ही कोई जुर्माना पड़ेगा। सीएससी संचालक को इंश्योरेंस करने पर 6 से 8 फीसदी कमीशन मिलेगा। लाइफ इंश्योरेंस 500 रुपये से 15 हजार रुपये तक होगा। पॉलिसी का समय 5 साल, 7 साल व 10 साल रखा गया है। 25 से 50 साल तक के व्यक्ति पॉलिसी ले सकेंगे।
कॉमन सर्विस सेंटर के जिला मैनेजर लक्की पुरी का कहना है कि कॉमन सर्विस सेंटर पर इंश्योरेंस खाता शुरू हो गया है। इसके बारे में सीएससी संचालकों को बताया जा रहा है। सीएसी संचालकों को कहा गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा इंश्योरेंस करें ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर के जिला मैनेजर लक्की पुरी का कहना है कि कॉमन सर्विस सेंटर पर इंश्योरेंस खाता शुरू हो गया है। इसके बारे में सीएससी संचालकों को बताया जा रहा है। सीएसी संचालकों को कहा गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा इंश्योरेंस करें ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन