फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तेंदुए और मानव के संघर्ष से बचाव को बनेगा प्लान

तेंदुए और मानव के संघर्ष से बचाव को बनेगा प्लान

Tue, 14 Nov 2017 11:08 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए और मानव के संघर्ष से बचाव को बनेगा प्लान
pic
हमीरपुर। वन मंडल हमीरपुर तेंदुए के संघर्ष और टकराव से बचाव के लिए प्लान तैयार करेगा। इसके लिए वन विभाग के कर्मचारियों को वन क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों को लेकर एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण का कार्य भी दिया गया है। मंगलवार को इससे संबंधित हमीरपुर में एक प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई। जिसमें वैज्ञानिक सलवाडोर लिंगदोह ने वन विभाग के कर्मचारियों को हमीरपुर वन मंडल में मानव व तेंदुए के संघर्ष का आकलन करने, वन्य जीव परिप्रेक्ष्य से संबंधित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए, तेंदुए की आबादी और शिकार आधार का अनुमान लगाने के लिए सर्वेक्षण विधि के बारे में जानकारी दी गई। अरण्यपाल वन वृत्त हमीरपुर अनिल जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वन मंडल हमीरपुर का कुल क्षेत्रफल 1118 वर्ग किलोमीटर है और इस वन मंडल के अधीन पांच वन रेंज, 15 वन ब्लॉक और 70 वन बीट्स हैं।
विज्ञापन

डिवीजन के लगभग सभी क्षेत्र में मानव और तेंदुए के संघर्ष के कई मामलों की सूचना दी जा रही है, लेकिन मानव और तेंदुए के संघर्ष की गंभीरता का आकलन करने के लिए वर्तमान समय तक कोई सर्वेक्षण नहीं किया गया है और न ही संघर्ष क्षेत्र को पहचानने और उसे उजागर करने के लिए किया गया है। वर्तमान समय में मानव वन्यजीव संघर्ष एक चुनौतीपूर्ण मुद्दा बन गया है। यदि इस सर्वेक्षण को फील्ड क्षेत्र में किया जाता है तो इससे बेहतर योजना बनाने और ऐसे मुद्दों से निपटने के संबंध की नीतियों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे पहले डीएफओ प्रीति भंडारी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर ओपी सोलंकी मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला वृत्त, कृष्ण कुमार वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी हमीरपुर और डॉ. मनीष रामपाल सहायक अरण्यपाल हमीरपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed