{"_id":"573da7c44f1c1bf957ac72ba","slug":"300-households-avoids-paying-house-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 भवन मालिकों ने नहीं चुकाया गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 भवन मालिकों ने नहीं चुकाया गृहकर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 19 May 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 300 से अधिक भवन मालिकों ने अरसे से गृहकर नहीं चुकाया है। हालांकि नगर परिषद ने डिफाल्टरों को 31 मार्च तक गृहकर चुकाने के लिए 10 फीसदी की छूट भी दी थी, इसके बावजूद डिफाल्टर गृहकर पर कुंडली मारकर बैठे हैं। इसके चलते नप नुमाइंदों ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। पहले चरण में वार्ड नंबर एक और 11 के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
नप हमीरपुर के अंतर्गत कुल 11 वार्ड हैं। इनमें 300 से अधिक भवन मालिकों ने सालों से गृहकर का भुगतान नहीं किया है। नप कई बार इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चुकी है। 31 मार्च तक 10 फीसदी छूट के बावजूद डिफाल्टरों ने गृहकर नहीं चुकाया।
विज्ञापन
ऐसे में नप ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। वार्ड-1 और 11 के डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शेष वार्ड-2 से 10 तक डिफाल्टरों को अगले सप्ताह नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस मिलने से 10 दिन के भीतर डिफाल्टरों ने गृहकर अदा नहीं किया तो नप कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन
हर बार छूट का लाभ ले रहे चार दर्जन परिवार
डिफाल्टरों के अलावा शहर में करीब चार दर्जन ऐसे परिवार भी हैं जो समय पर गृहकर की अदायगी नहीं करते हैं। डिफाल्टर उपभोक्ताओं से गृहकर वसूलने के लिए जैसे ही नप 10 फीसदी छूट देता है, ये परिवार छूट का लाभ उठाकर गृहकर अदा कर देते हैं।
करीब 300 उपभोक्ताओं ने गृहकर की अदायगी नहीं की है। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के 10 दिन में उपभोक्ता गृहकर नहीं देते तो आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
- विनोद कुमार शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद हमीरपुर