फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   30 thousand devotees offered prayers in Baba Balak Nath temple

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 04 Dec 2023 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दिसंबर के ज्येष्ठ रविवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। कुछ एक श्रद्धालु शनिवार शाम को ही मंदिर पहुंच गए थे। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पीकर और एलईडी के माध्यम से निर्देश दिए जा रहे हैं। दिनभर बाबा के मंदिर में जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


पंजाब सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु जत्थों ने शाहतलाई पहुंचकर और फिर वहां से पैदल चढ़ाई चढ़कर बाबा की गुफा के दर्शन किए। शाहतलाई से मंदिर तक श्रद्धालु चढ़ाई चढ़ते हुए भी जोर-जोर से जयकारा लगाते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रति गहरी आस्था को प्रकट कर रहे थे। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए। वहीं, शनिवार को भी राजस्थान के एक भक्त ने लंगर भवन के लिए चपाती बनाने वाली आधुनिक मशीन भेंट की है। इससे लंगर का प्रसाद आसानी से बन सकेगा। वहीं, मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने बताया कि शनिवार को राजस्थान के एक श्रद्धालु ने अपना नाम न उजागर की शर्त पर लंगर भवन में चपाती बनाने वाली एक आधुनिक मशीन स्थापित करवाई है। उन्होंने कहा कि रविवार को मंदिर में तीस हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed