फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   30 farmers from six panchayats will strengthen their economy through beekeeping.

Hamirpur (Himachal) News: छह पंचायतों के 30 किसान मधुमक्खी पालन से मजबूत करेंगे आर्थिकी

Fri, 27 Jun 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
30 farmers from six panchayats will strengthen their economy through beekeeping.
भोरंज में मधुमक्खी पालन के लिए बांटे बॉक्स। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : mathura
जाहू (हमीरपुर)। केंद्र सरकार की वित्त पोषित वाटरशेड परियोजना भोरंज ब्लॉक की छह पंचायतों के 30 किसानों को मधुमक्खी पालन से जोड़ रही है। इस व्यवसाय को विकसित करने और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करीब छह लाख 90 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

भोरंज ब्लॉक की जाहू, भलवानी, बड़ैहर, धिरड़, धमरोल और कक्कड़ पंचायतों को वाटरशेड परियोजना के अधीन लाया गया है। इन पंचायतों में जल संरक्षण, भूसंरक्षण और पर्यावरण सरंक्षण को ओर बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इससे इन पंचायतों के गांवों में विकास को नया रूप मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, लोगों की आजीविका का साधन भी विकसित हो रहा है। प्रत्येक पंचायत में पांच किसानों का मधुमक्खी पालन से जोड़ा गया है। धिरड़ पंचायत में किसानों को मधुमक्की पालन का एक प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक पंचायत में पांच किसानों पर एक लाख 15 हजार रुपये मधुमक्खी पालन के लिए खर्च किए जा रहे हैं। प्रत्येक किसान को पांच बॉक्स मधुमक्खी पालन के साथ, शहद निकालने की मशीन, टेंट, कैप और अन्य सामान दिया जा रहा है। अभी तक केवल बड़ैहर, धिरड़ और जाहू के करीब 15 किसानों को मधुमक्खी बॉक्स वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

वाटरशेड परियोजना में मधुमक्खी पालन से लोगों को आय का एक अतिरिक्त साधन उपलब्ध हुआ है। भोरंज की छह पंचायतों में छह लाख 90 हजार रुपये मुधमक्खी पालन पर खर्च किया जा रहे हैं।
-कुलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed