{"_id":"57499c274f1c1b4407691af1","slug":"3-90-crore-for-40-panchayats-to-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 पंचायतों को 3.90 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 पंचायतों को 3.90 करोड़ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 28 May 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
ठोस तरल अवशिष्ट प्रबंधन को 3.90 करोड़ की राशि जारी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला की 40 पंचायतों को 3.90 करोड़ की राशि जारी हुई है। यह राशि ठोस तरल अवशिष्ट प्रबंधन के तहत खर्च होगी। यह राशि पहली किस्त में रूप में मिली है। पंचायतों पर साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
पंचायतों में स्वच्छता का स्तर सुधारने पर राशि खर्च की जाएगी। बजट से पंचायतों में सोख्ता खड्डे, वर्मिंग कंपोस्ट, ड्रेनिंग सिस्टम एवं कूड़ेदान की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण विभाग विभाग की माने तो जिला की कई पंचायतों को पहले इस योजना का लाभ मिल चुका है। इस बार 40 पंचायतों को चुना गया है। इनमें हमीरपुर की एक, बमसन की 9, बिझड़ी की 9, भोरंज की चार, सुजानपुर की छह और नादौन की 11 पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक गोविंद राणा ने बताया कि 40 पंचायतों को मिली 3.90 करोड़ की यह राशि स्वच्छता कार्यों पर खर्च की जाएगी।
जिला की 40 पंचायतों में ठोस तरल अवशिष्ट प्रबंधन के तहत स्वच्छता के लिए साढ़े छह करोड़ व्यय करने का प्रावधान है। पहली किस्त के रूप में 3.90 करोड़ जारी किए हैं।
- निपुण जिंदल, कार्यकारी परियोजना अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग