फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   277 gave TET exam in Hamirpur and Nadaun

हमीरपुर और नादौन में 277 ने दी टेट परीक्षा

Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के आदेशानुसार जिले में शुक्रवार को जेबीटी और शास्त्री टेट की परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रत्येक विद्यालय को कोविड महामारी से सुरक्षित रखने के लिए सैनिटाइज किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में सुबह के सत्र में जेबीटी टेट के लिए 140 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे इसमें से 127 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शाम के सत्र में शास्त्री टेट की परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 56 अभ्यर्थियों को बुलाया था और 46 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय प्राधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि परीक्षाएं शांति पूर्ण ढंग से आयोजित की गईं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में जेबीटी की परीक्षा के लिए 140 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इसमें से 13 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 127 ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य विजय गौतम ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी कमरों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाना कन्या और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में परीक्षा का संचालन किया गया। नादौन के तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने दोनों ही परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त बोर्ड की तरफ से नियुक्त किए गए रामपाल शर्मा ने भी दोनों ही परीक्षा केंद्रों में जाकर जांच पड़ताल की। नादौन में प्रधानाचार्या मीना कुमारी की देखरेख में परीक्षा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा-अधीक्षक विजय सोनी और उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस केंद्र में 84 में से 77 अभ्यर्थियों ने जेबीटी टेट और 30 में से 26 अभ्यर्थियों ने शास्त्री टेट की परीक्षा दी। तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि नादौन के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों ने सुव्यवस्थित, सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed