फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   27 Posts of JBTs to be filled on contractual basis

अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जेबीटी टीचरों के 27 पद

Fri, 29 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
27 Posts of JBTs to be filled on contractual basis
अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जेबीटी टीचरों के 27 पद - फोटो : demo pics

जेबीटी अध्यापकों के 27 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने जिले के पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन और साक्षात्कार दोनों प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में होंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने रोजगार कार्यालय हमीरपुर, बड़सर, नादौन, सुजानपुर और भोरंज आधार पर आवेदन की सुविधा दी है। आवेदन मिलने के बाद विभाग साक्षात्कार लेगा।
विज्ञापन


हमीरपुर रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 16 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे, बड़सर के 17 अगस्त, नादौन के 19 अगस्त और सुजानपुर एवं भोरंज के 20 अगस्त को उपनिदेशक कार्यालय में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक, दो वर्षीय जेबीटी प्रशिक्षण, दो वर्षीय एलिमेंट्री एजूकेशन में डिप्लोमा और टेट पास होना अनिवार्य हैं।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी अध्यापकों की भर्ती के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए 12 पद, अनारक्षित आईआरडीपी के लिए 3 पद, अनारक्षित एक्स सर्विसमैन 1, अनारक्षित दिव्यांग 2, अनुसूचित जाति 6, एससी आईआरडीपी 1 ओबीसी के लिए 2 पद निर्धारित हैं।


प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में जेबीटी अध्यापकों के अनुबंध आधार पर 27 पद भरे जाएंगे। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इसके बाद 16 से 20 अगस्त तक साक्षात्कार होंगे।
- रवित चंद कटोच, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed