{"_id":"62eeac387c54a142c17fdaee","slug":"27-meritorious-people-of-the-district-got-one-lakh-rupees-each-for-coaching-hamirpur-hp-news-sml417633093","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 27 मेधावियों को कोचिंग के लिए मिले एक-एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 27 मेधावियों को कोचिंग के लिए मिले एक-एक लाख रुपये
विज्ञापन
27 meritorious people of the district got one lakh rupees each for coaching
हमीरपुर। जिले से 27 विद्यार्थी स्वर्ण जयंती सुपर-100 योजना के अंतर्गत चयनित हुए हैं। इनके खातों में शिक्षा विभाग की ओर से एक-एक लाख रुपये डाले गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों में कोचिंग लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वर्ण जयंती सुपर 100 में प्रदेशभर से विद्यार्थियों ने जनवरी माह में आवेदन किया था। इसमें जिला हमीरपुर से 27 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।
इस योजना का लाभ केवल सरकारी स्कूलों में जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिला है। वहीं, विद्यार्थियों का चयन दसवीं कक्षा के परिणाम के आधार पर किया गया है। चयनित विद्यार्थी प्रदेशभर में अपनी इच्छानुसार किसी भी कोचिंग संस्थान में प्रवेश ले रहे हैं। सरकार की ओर से इन सभी विद्यार्थियों को प्रथम किस्त के तौर पर 30 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके बाद शेष राशि तीन माह बाद विद्यार्थियों के खाते में डाल दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को बड़े-बड़े प्रशिक्षण संस्थानों में जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेने की सुविधा प्राप्त हुई है। सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्वर्ण जयंती सुपर-100 योजना का संचालन किया गया है।
इसमें प्रदेशभर से दसवीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उन्हें आगे पढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रति छात्र एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस संदर्भ में उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि जिले से 27 विद्यार्थियों का चयन सुपर 100 योजना में हुआ है। सभी विद्यार्थी जेईई, नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों के खातों में राशि डाल दी गई है।