{"_id":"65fe7e9d5ecdbef1470c9b1d","slug":"250-soldiers-will-take-charge-of-security-in-holi-fair-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124236-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 250 जवान संभालेंगे होली मेले में सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 250 जवान संभालेंगे होली मेले में सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर चार सेक्टरों में विभाजित किया होली मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर में राष्ट्रीय होली मेले में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 250 पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। मेला मैदान को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा क्यूआरटी सेल, महिला पुलिसकर्मी भी मेले में तैनात किए गए हैं। चौक चौराहा से लेकर मुख्य रास्तों, मेला ग्राउंड, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, बीआईपी गैलरी, प्रदर्शनी स्थल एवं अन्य स्थान पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। मुख्य बस स्टैंड पर भी विशेष कैमरे स्थापित किए गए हैं। शहर की सरहदों पर भी कैमरे स्थापित किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला शनिवार 23 मार्च से 26 मार्च मंगलवार तक आयोजित होगा। हालांकि, मेला इससे आगे 25 अप्रैल तक चलता रहेगा। चार दिन तक मेले में वीआईपी की आवाजाही रहेगी।
ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह तैयारी में डट गया है। अगले 4 दिनों तक सुजानपुर बस स्टैंड को यहां से बदलकर मध्य ग्राउंड में शिफ्ट कर दिया गया है। यात्रियों को बसों में लाने, ले जाने की व्यवस्था वहीं से होगी। सुजानपुर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर तमाम इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस 24 घंटे मेला ग्राउंड एवं शहर के बीच तैनात रहेगी। मेले के दौरान आने वाले लोग वाहन पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन खड़ा करें। यहां वहां वाहन न लगाएं, जिससे जाम की स्थिति बने। गलत जगह वाहन पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्रेन की व्यवस्था भी पुलिस विभाग ने की है।