{"_id":"68d2fa73edf44d79ba0b59b0","slug":"250-people-got-health-checkup-done-in-bijhari-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-167726-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में 250 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में 250 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
Wed, 24 Sep 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिझड़ी अस्पताल में आयोजित मल्टी स्पेशिएलिटी शिविर में 250 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि उपमंडलीय आयुष अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने एसडीएम का शिविर में पहुंचने पर स्वागत किया। जिला आयुष अधिकारी बृज नंदन शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस मेडिकल शिविर में मेडिकल टेस्ट भी किए गए। कैंप में 120 मरीजों का बोन मैरो डैंसिटी टेस्ट भी किया गया, जबकि 50 रोगियों की मधुमेह जांच हुई।
कैंप में योग गाइड अमित चंदेल एवं पुष्पा कुमारी ने 70 लोगों को योग भी करवाया। करीब 200 विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक दिनचर्या एवं कुपोषण से बचाव के गुर भी सिखाए गए। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. विशाल, डॉ. सुरेंद्र धीमान, डॉ. विजय और डॉ. शिप्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद