{"_id":"62699e10a53f3143410408e2","slug":"250-people-chekup-their-health-in-medical-camp-in-bhoranj-hospital-hamirpur-hp-news-sml407059186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिविर में 250 लोगों ने करवाया चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिविर में 250 लोगों ने करवाया चेकअप
विज्ञापन
भोरंज अस्पताल में मरीज का चेकअप करता चिकित्सक।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सिविल अस्पताल बुधवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर हड्डी रोगों के उपचार पर केंद्रित रहा। इस दौरान हड्डी रोगों से पीड़िुत करीब 250 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच करवार चिकित्सीय सलाह ली। शिविर का शुभारंभ करने पहुंची विधायक कमलेश कुमारी ने चिकित्सकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच भी करवाई।
शिविर में चेकअप के बाद 243 मरीजों को दवाई देकर एक हफ्ते के बाद दोबारा चेकअप करवाने की सलाह दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सात अन्य गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर किया। ऑपरेशन करवा चुके तीस अन्य मरीजों ने भी अपना रूटीन चेकअप करवाया।
शिविर में हमीरपुर से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजय ठाकुर व डॉ गौरी ने रोगियों की जांच कर चिकित्सीय सलाह दी। इस मौके पर विधायक कमलेश कुमारी ने अस्पताल में आए हुए लोगों से बातचीत कर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं की स्थिति और मरीजों को पेश आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल कर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित कालिया ने बताया कि इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के एचपी चैप्टर और आरकेजीएमसी हमीरपुर के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया।