फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 year old youth died due to drug consumption

Hamirpur (Himachal) News: नशीली दवाइयों के सेवन से हुई थी 25 वर्षीय युवक की मौत

Sat, 21 Sep 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व ही हुई थी पिता की मौत, बाद में बेटे की नशे की ओवरडोज से गई जान
विज्ञापन


आरएफएसएल से विश्लेषण की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 30 जून को सामने आया था माला

युवाओं को अपने आगोश में ले रहा नशा, आए दिन नशा करने के मामले आ रहे सामने

एनआईटी हमीरपुर में भी हुई थी चिट्टे से छात्र की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी


नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जून में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में रिपोर्ट आ गई है। इसमें बताया गया कि युवक की मौत नशीली दवाइयों के अत्यधिक सेवन से हुई है। 30 जून को शिवदत्त महेश (25) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सनकर डाकघर जोलसप्पड़ की नशे की हालात में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीपुर में मौत हो गई थी। पुलिस ने युवक के खून का नमूना आरएफएसएल को विश्लेषण के लिए भेजा गया था। अब थाना नादौन में आरएफएसएल से विश्लेषण की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें खुलासा हुआ है कि शिवदत्त महेश ने नशीली दवाओं का सेवन किया हुआ था। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। जिले में नशा पैर पसार रहा है और युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। इस युवक की मौत से कुछ समय पूर्व ही इसके पिता की बीमारी के कारण मौत हुई थी। करीब छह माह बाद बेटे की नशीली दवाइयों की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गत वर्ष एनआईटी हमीरपुर में भी एक छात्र की चिट्टा की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। वहीं, कुछ माह पूर्व बड़सर में भी युवक इंजेक्शन के माध्यम से नशा कर रहे थे। वहीं, 15 दिन पूर्व हमीरपुर में भी दो युवक नशीली दवाइयों का इंजेक्शन के माध्यम से नशा करते पकड़े गए थे। सवाल उठ रहा है कि इन युवकों को इतनी नशीली दवाइयां कौन उपलब्ध करा रहा है। क्या मेडिकल स्टोर बिना पर्चियों के ही इन नशीली दवाइयों को बेच रहे हैं। बहरहाल नशे को लेकर हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। युवा अपना भविष्य बनाने के बजाय नशे के चंगुल में फंसे हुए हैं। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed