फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 thousand devotees got new head in Diyotsiddha temple

दियोटसिद्ध मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
25 thousand devotees got new head in Diyotsiddha temple
दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने क लिए कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। चैत्र मेले समाप्त हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी तपती गर्मी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पंजाब के साथ-साथ हिमाचल से भी विभिन्न जगहों से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और चार से पांच घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद दर्शन किए। शादियों का सीजन चला होने के कारण परंपरा के अनुसार लोग और नए जोड़े बधाई देने के लिए भी बाबा बालक नाथ मंदिर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार के चलते बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी और लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। मंदिर न्यास की तरफ से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल दियोटसिद्ध में मेडिकल ऑफिसर के साथ-साथ फार्मासिस्ट की तैनाती भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed