{"_id":"6262f221dfccd508820555e3","slug":"25-s-sugar-turned-out-to-be-more-12-s-eyes-were-weak-hamirpur-hp-news-sml4065263175","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 की शुगर अधिक निकली, 12 की आंखें कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 की शुगर अधिक निकली, 12 की आंखें कमजोर
विज्ञापन
बड़सर में स्वास्थ्य मेले के दौरान पंजीकरण करवाते मरीज।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 736 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इनमें से 510 लोगों ने एलोपैथी और 226 लोगों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों से जांच और परामर्श लिया। स्वास्थ्य मेले में 98 लोगों के एक्सरे और 81 के अल्ट्रासाउंड भी किए गए।
इसके अलावा दो लोगों के सहारा योजना में पंजीकरण, 37 लोगों ने रक्तचाप और मधुमेह की जांच करवाई, जिसमें से 25 लोगों की शुगर निर्धारित से अधिक पाई गई। इन्हें शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवाइयां दी गईं। 55 लोगों ने नेत्र रोग की जांच करवाई, 12 की नजर कमजोर पाई गई, जिन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई। 75 ने ईएनटी रोगों की जांच, 19 ने दांतों की जांच, 89 लोगों ने चर्म रोगों और तीन ने टीबी की जांच, हड्डी रोग व सर्जरी में 127 लोगों ने, मेडिसन विशेषज्ञ के पास 208 लोगों ने जांच करवाई। इससे पूर्व इस स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने किया। उनके साथ सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मेले में लगाए गए काउंटरों पर परिवार नियोजन, पोषण, एड्स, कैंसर, तंबाकू उपयोग के दुष्परिणाम को लेकर परामर्श और जागरूकता भी दी गई। इलाज के उपरांत आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 10 लोगों ने रक्तदान किया। बीएमओ बड़सर डॉ. हेतराम कालिया ने बताया कि लोगों ने स्वास्थ्य मेले का भरपूर लाभ उठाया। बड़सर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे हुए ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिला।