फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 lakhs stranded in Electricity Board, connections of defaulters will be disconnected

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड के 25 लाख फंसे, डिफाल्टरों का काटे जाएंगे कनेक्शन

Thu, 04 Apr 2024 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपमंडल सुजानपुर ने उपभोक्ताओं से 12 तक बिल जमा कराने का किया आग्रह
विज्ञापन

निर्धारित समय तक बिजली बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत डिफाल्टर उपभोक्ता बिजली के बिल जमा कराने में आनाकानी कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड के 25 लाख रुपये फंसे हुए हैं। बिजली उपमंडल सुजानपुर की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर बिजली उपभोक्ता निर्धारित समय पर बिजली का बिल जमा नहीं कराते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के काट दिए जाएंगे।

बिजली उपमंडल सुजानपुर के सहायक अभियंता गोपाल भाटिया ने कहा कि बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर, चबूतरा, जंगलबैरी, पटलांदर अनुभाग हैं लेकिन इन अनुभागों में दर्जनों उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बिजली बिलों की समय पर अदायगी नहीं की है। इससे बिजली बोर्ड के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दो बार अवसर मिलने के बाद भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में बिजली बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। 12 अप्रैल के बाद उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली के बिल जमा कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed