फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 beds of Badsar Hospital connected with direct oxygen supply

सीधी ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़े बड़सर अस्पताल के 25 बेड

Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
25 beds of Badsar Hospital connected with direct oxygen supply
सीधी ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़े बड़सर अस्पताल के बिस्तर। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में अब मरीजों को बिस्तर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के 25 बेड सीधी ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़ गए हैं। अब मरीजों के लिए उनके तीमारदारों को ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं ढोने पड़ेंगे। महज ऑक्सीजन मास्क लगाने की जहमत मरीजों और तीमारदारों को उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

बड़सर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण इसी साल पूरा हुआ है। मार्च माह में बिझड़ी के तालकटोरा स्टेडियम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था। इसके बाद जून में इस प्लांट को सुचारु रूप से शुरू किया गया। अब इसकी सप्लाई सीधी अस्पताल के वार्डों में पहुंचाई गई है। ऑक्सीजन प्लांट लगने से जहां सिलिंडरों से राहत मिली है, वहीं बाहर से ऑक्सीजन खरीदने की जरूरत नहीं रही है।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. राकेश ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के हर बिस्तर को सीधी ऑक्सीजन सप्लाई से जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही यहां अब सक्शन अप्रेटस भी उपयोग में लाया जाएगा, जिससे किसी व्यक्ति के गले में फंसी बलगम को आसानी से निकाल सकते हैं। अब ऑक्सीजन सिलिंडर या कंस्ट्रेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि बड़सर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद सभी बिस्तरों को सीधी सप्लाई से जोड़ दिया गया है। यहां लोगों को सुविधा प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed