फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   24 drinking water schemes of Jal Shakti Department are stalled due to muddy water

Hamirpur (Himachal) News: मटमैला पानी आने से जल शक्ति विभाग की 24 पेयजल योजनाएं ठप

Mon, 01 Sep 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 01 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
24 drinking water schemes of Jal Shakti Department are stalled due to muddy water
जलशक्ति विभाग धनेटा के तहत पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग
हमीरपुर। बीती रात से हमीरपुर जिले में बारिश का क्रम जारी है। बारिश के कारण नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ा है। नदियों में मटमैला पानी आने से जल शक्ति विभाग की करीब 24 पेजयल स्कीम ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

इसमें मंडल हमीरपुर की चार, सुजानपुर की एक, नादौन की सात, बड़सर की 11 और भोरंज की एक पेयजल योजना शामिल हैं। कई स्कीमों में रात को पानी को लिफ्ट नहीं किया जा सका है। इस कारण रविवार को कई क्षेत्रों में पानी की राशनिंग की गई।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग का दावा है कि वैकल्पिक योजनाओं से पानी की सप्लाई की जा रही है। जल शक्ति विभाग के एसई नीरज भोगल ने बताया कि पानी का स्तर बढ़ने से पानी को लिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को स्वच्छ जल देने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाहर नाले के समीप थमे वाहनों के पहिये

लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के तहत बजाहर नाले में अधिक पाने आने से सुजानपुर-संधोल मार्ग तीन घंटे बंद रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण नाले में पानी का स्तर अक्सर बढ़ जाता है। इस कारण अक्सर यहां पर वाहन थम जाते हैं। शनिवार रात से जारी बारिश के कारण नाले में पानी का स्तर बढ़ गया। इस कारण रविवार सुबह करीब 8:00 बजे इस मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए।
सरकारी, निजी बसों सहित कई अन्य वाहन घंटों रुके रहे। कई लोग वापस अपने घर चले गए। करीब तीन घंटे बाद वाहनों ने नाले को पार किया। बिजली बोर्ड हमीरपुर के तहत दडूही में बिजली का खंभा गिर गया। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिना बिजली के लोग काफी परेशान हुए।

सूचना मिलते ही बोर्ड कर्मी मौके पर रवाना हो गए। बिजली बोर्ड हमीरपुर के एक्सईएन नरेंद्र अबरोल ने बताया कि बिजली खंभा गिरा है। उन्होंने बताया कि नजदीकी बिजली खंभे से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।

जलशक्ति विभाग धनेटा के तहत पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग

जलशक्ति विभाग धनेटा के तहत पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग

जलशक्ति विभाग धनेटा के तहत पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग

जलशक्ति विभाग धनेटा के तहत पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed