फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   2216 youth will cast their vote for the first time in Bhoranj assembly constituency.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 2216 युवा डालेंगे पहली बार वोट

Sun, 24 Mar 2024 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
नौ सेक्टर ऑफिसर, 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 101 बीएलओ और 10 स्पेशल बीएलओ किए नियुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में इस बार 2216 नए युवा मतदाता 18 वर्ष पूरा कर चुके हैं और पहली बार मत का इस्तेमाल करेंगे। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा में इस बार 82,462 मतदाता हैं। इनमें 40414 पुरुष मतदाता और 42048 महिला मतदाता हैं। साथ ही 18 वर्ष पूरा कर चुके 2216 मतदाता पहली बार मत का इस्तेमाल करेंगे। इन चुनावों पर नजर रखने के लिए नौ सेक्टर ऑफिसर, 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 101 बीएलओ और 10 स्पेशल बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी 1296 सीनियर सिटीजन जो 85 वर्ष के हो चुके हैं और जो चलने फिरने में असमर्थ हैं, उनसे घर में मतदान करवाया जाएगा।



एसडीएम ने बताया कि भोरंज में 101 मतदाता बूथ हैं। इनमें से 2 संवेदनशील हैं। चार बूथ मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 91भकेड़ा, 53 भोरंज, 55 भोरंज और 83 जाहू शामिल हैं। साथ ही यूथ पोलिंग बूथ 45 टूह को बनाया गया है। साथ ही 53 भोरंज और 55 भोरंज को महिला बूथ बनाया गया है। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में जौह, धिरवीं, जखयोल, खतरवाड़, नगरोटा, जोल, लगमन्वी, जाहु, भकेड़ा, खुथड़ी और विधानसभा चुनाव 2022 में जौह, नगरोटा, भकेड़ा, मनहो, खुथड़ी, डाडू, तोहु, खतरवाड़, दरबियार जमली, लझियानी में 72 फीसदी से कम मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed