फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर की टीम ने बनाई 147 रन की बढ़त

हमीरपुर की टीम ने बनाई 147 रन की बढ़त

Sat, 04 May 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में चल रही अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान हमीरपुर और सोलन के बीच तीन दिवसीय मुकाबला शनिवार को आरंभ हुआ। हमीरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के प्रथम दिन 40 ओवर में 104 रन बनाए। इसके जवाब में सोलन की टीम भी 25 ओवर में केवल 78 रन बनाकर आलआउट हो गई। दूसरी पारी में पहले दिन का मैच समाप्त होने तक हमीरपुर ने 21 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर की ओर से पहली पारी में अभिषेक राणा ने 18, मयंश ने 11, सौरभ और साहिल ने 13-13 रनों का योगदान दिया। सोलन की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने पांच, दिव्येश और राहुल ने दो-दो तथा तन्मय ने एक विकेट प्राप्त किया। वहीं, सोलन की टीम भी केवल 78 रनों पर सिमट गई। जिसमें पवन ने 21, यतिन ने 18 तथा अमन ने नौ रन का योगदान दिया। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शम्मी कटोच ने पांच, साहिल कपलेश ने तीन व दिव्यांश ने दो विकेट प्राप्त किए। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी हमीरपुर की टीम ने प्रथम दिन का खेल समाप्त होने तक 21 ओवर में एक विकेट पर धुआंधार 121 बना लिए। जिसमें अभिषेक राणा ने 81 रन बनाए। जबकि सौरभ सिंह 38 पर तथा चैतन्य शर्मा एक रन पर खेल रहे हैं। हमीरपुर की टीम को अभी तक 147 रनों की बढ़त मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed