{"_id":"5bf2e8a0bdec2269a369be76","slug":"21542645920-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं : उपायुक्त
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भू-राजस्व से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। सोमवार को हमीर भवन में जिला राजस्व अधिकारियों की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत कानूनगो और पटवार सर्कलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा।
उन्होंने इंतकाल, पार्टीशन, निशानदेही, नाजायज कब्जा जैसे लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में वर्षा से हुए नुकसान वाले स्थानों का स्वयं दौरा कर चिन्हित करें और ऐसे मामलों को पूर्ण विवरण उन्हें भेजें। बैठक में जिला में विभिन्न पटवार भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीसी रत्न गौतम, जिला राजस्व अधिकारी पवन शर्मा, एसडीएम सुजानपुर शिव देव सिंह, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा, एसडीएम भोरंज संदीप सूद सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।