{"_id":"5bd4aa2cbdec226956572415","slug":"21540663852-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भर में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भर में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ पर्व
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर में करवा चौथ त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पति की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पतियों ने भी अपनी पत्नियों को आशीर्वाद दिया। शनिवार सुबह से सुहागिनें सज धज कर करवा चौथ व्रत की तैयारी के लिए जुटी रहीं। मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महिलाओं ने एकत्रित होकर थाली बदलने की रस्म निभाई।
सुुंदर परिधानों में सजी महिलाओं में व्रत को लेकर काफी उत्साह रहा। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ व्रत पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने इसके लिए खूब खरीदारी भी की। अवाहदेवी मंदिर परिसर में इस वर्ष भी पवित्र पर्व करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिनों ने अवाहदेवी माता से अपने-अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद लिया और पंडाल में चल रहे जागरण में माता के भजनों पर भी खूब थिरकीं।