{"_id":"5bb10763867a557f1744649c","slug":"21538328419-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में दवाइयों को मात्र ढाई लाख, नहीं हो रहा गुजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में दवाइयों को मात्र ढाई लाख, नहीं हो रहा गुजारा
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में जीवन रक्षक दवाइयों के लिए महज ढाई लाख रुपये मिलते हैं। इस ढाई लाख की जीवन रक्षक दवाइयों से गुजारा नहीं हो रहा है। खरीदी गई दवाइयां महज एक सप्ताह तक ही चल रही हैं। जबकि, माह में अन्य तीन सप्ताह लाभार्थियों को बाहर से महंगे दामों या एसईएमओ के सौजन्य से मिलने वाली दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। एसईएमओ के सौजन्य से भी पॉलीक्लीनिक को उचित मात्रा में दवाइयों की सप्लाई नहीं हो रही है। पॉलीक्लीनिक के खुद के ढाई लाख के बजट से जो दवाइयां खरीदी जा रही है, वह माह के शुरू में ही खत्म हो जा रही हैं। पॉलीक्लीनिक को लाइफ सेविंग ड्रग्स खरीदने के लिए ढाई लाख रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। जबकि पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में 19 हजार प्राइमरी लाभार्थी हैं और 36 हजार पूर्व सैनिकों के आश्रित, वीर नारियां आदि सेकेंडरी लाभार्थी हैं। ऐसे में अगर दस हजार पूर्व सैनिक, वीर नारियां या आश्रित भी पॉलीक्लीनिक में इलाज को आते हैं तो ढाई लाख रुपये के बजट से पॉलीक्लीनिक में उपलब्ध जीवन रक्षक दवाइयां उनके लिए कम पड़ रही हैं। इस संबंध में पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के आफिसर इंचार्ज कर्नल कृष्ण चंद ने कहा कि ढाई लाख रुपये से खरीदी गई जीवन रक्षक दवाइयां माह के पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाती है। एसईएमओ से भी दवाइयों की सप्लाई उचित न होने के कारण अब योल अस्पताल से पॉलीक्लीनिक हमीरपुर को दवाइयों की सप्लाई होगी।
विज्ञापन