फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गरीबों को पांच लाख तक मिलेगी निशुल्क उपचार की सुविधा : कंवर

गरीबों को पांच लाख तक मिलेगी निशुल्क उपचार की सुविधा : कंवर

Sun, 23 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को पांच लाख तक मिलेगी निशुल्क उपचार की सुविधा : कंवर
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। आयुष्मान भारत के तहत जिलास्तरीय प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ रविवार को बचत भवन हमीरपुर में हुआ। इसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत चयनित परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना भारत में आरंभ की है। इसमें देश के दस करोड़ परिवारों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त इस योजना की जानकारी ग्रामीण स्तर पर पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रांची से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लांचिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी बचत भवन हमीरपुर में दिखाया गया। साथ ही शिमला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को सुचारु रूप से कार्यान्वित करने के लिए भी कहा। इससे पहले सीएमओ डा. सावित्री कटवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अनिल धीमान, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा, भाजपा के प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स..
गरीबों के लिए पीएम जन आरोग्य स्कीम बनेगी वरदान : धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना निर्धन परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। गरीब लोगों के पास गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए कई बार पैसा ही नहीं होता है। ऐसे में मोदी सरकार ने गरीबों की स्वास्थ्य एवं भविष्य की चिंता करते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। इस स्कीम में करीब 1800 उपचार प्रक्रियाएं अपनाई जा रही है। जिनमें डे-केयर सर्जरी भी शामिल हैं। इस योजना के तहत प्रदेश में 175 अस्पताल पंजीकृत हैं। जिनमें 151 सरकारी तथा 24 निजी अस्पताल शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेश सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आठ पात्र परिवारों के गोल्डन कार्ड भी बनाए और पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य उपस्थित अतिथियों ने इन कार्डों को लाभार्थियों को वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed