{"_id":"5b9561b5867a55014042d18b","slug":"21536516533-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन के पद को न भरने पर संघ 14 को करेगा धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन के पद को न भरने पर संघ 14 को करेगा धरना प्रदर्शन
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। ट्रक ऑपरेटर संघ पूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन का पद न भरने पर 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक निगम के हमीरपुर में स्थित कार्यालय परिसर के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी ने कहा कि शनिवार को संघ की हुई जिला स्तरीय बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।
इसके बाद भी यदि सरकार ने नियुक्ति न की तो आने वाले दिनों में इस मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन आरंभ कर दिया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से ही निगम के चेयरमैन का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण इस वर्ग के लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सरकार ने वर्तमान समय में उपायुक्त के पास निगम के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है लेकिन, वहां भी इस वर्ग से जुड़ी फाइलों का कार्य देरी से हो रहा है। इस कारण प्रदेश के दूरदराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अवस्थी ने सरकार से मांग की है कि निगम के चेयरमैन की नियुक्ति शीघ्र की जाए ताकि, इस वर्ग को हो रही समस्याओं का समाधान हो सके।