{"_id":"5b268c8d4f1c1b64068b6bca","slug":"21529253005-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू ने किन्नौर को 1 पारी और 145 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू ने किन्नौर को 1 पारी और 145 रनों से हराया
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जलाड़ी(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत कुल्लू और किन्नौर के बीच खेले गए दो दिवसीय मैच को कुल्लू ने एक पारी और 145 रनों से जीत लिया है। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि मैच के दूसरे दिन किन्नौर की टीम दूसरी पारी में भी कोई खास खेल नहीं दिखा सकी और पूरी टीम 56.1 ओवर खेलकर 98 रनों पर आलआउट हो गई। इसमें विकास ने नाबाद 31 रन और आयुष कुमार ने 19 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सका। कुल्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए निरमोही ने 11 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट, गौरव ने 17.1 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट, धीरज ने 11 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। कुल्लू ने पहली पारी 299 रनों पर घोषित की थी।
विज्ञापन