{"_id":"5b25383b4f1c1b2b428b535a","slug":"21529165883-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने से आधा दर्जन गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जलने से आधा दर्जन गांवों में अंधेरा
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
जाहू भरेड़ी मार्ग पर तूफान के कारण गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल भरेड़ी के तहत पड़ते आधा दर्जन गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई है। तूफान और बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार, पोल टूटने और ट्रांसफार्मर के जलने से यह समस्या पैदा हुई है। इससे साही, भरेड़ी, हनोह सहित अन्य कई गांवों में पिछले तीन दिन से बिजली गुल है। बिजली को बहाल करने के लिए छुट्टी वाले दिन एसडीओ ने स्वयं मोर्चा संभाला। गरसाहड़ पंचायत के अंतर्गत साही गांव में तूफान और बारिश की वजह से बिजली के तीन पोल गिरने से करीब पचास परिवार तीन दिन से अंधेरे में गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीणों विशन दास, शम्मी, मनु कुमार, सुषमा कुमारी, हेमराज, आशीष और चमन लाल ने कहा कि तीन दिन से बिजली न होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हनोह पंचायत में करीब छह बिजली के पोल टूट गए हैं। इसके अतिरिक्त एक ट्रांसफार्मर जल गया है। नाल्टू 23 केवी में भी समस्या आई हुई थी, लेकिन कर्मचारियों ने इसे एक दिन में ही दुरुस्त कर दिया। तूफान और बारिश के कारण बोर्ड को दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी तीन दिन से बिजली को सुचारु करने के लिए जुटे हैं। इस संबंध में बिजली उपमंडल भरेड़ी के एसडीओ नरेश कौशल ने कहा कि तूफान और बारिश की वजह से विभिन्न गांवों में दस पोल टूटे हैं। इसके अतिरिक्त एक ट्रांसफार्मर जल गया है। उन्होंनेे कहा कि बारिश और तूफान के कारण बोर्ड को 10 लाख से अधिक नुकसान हुआ है।