{"_id":"5b1576344f1c1b9e6e8b63d7","slug":"21528133172-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, गृहणियों का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, गृहणियों का पारा चढ़ा
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पिछले तीन दिनों से पंजाब से सब्जियों की सप्लाई नहीं आ रही है। जिला की सब्जी मंडी में केवल हिमाचल प्रदेश की ही सब्जी बिक रही है। इस कारण स्थानीय किसानों द्वारा बेची जाने वाली सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। आसमान छू रही सब्जी की कीमतों के कारण गृहिणियों का पारा चढ़ गया है। दाम बढ़ने से लोग सब्जियों की खरीदारी भी कम कर रहे। जिला के दुकानदारों को हिमाचल से आने वाली सब्जियां मंडी में महंगी मिल रही हैं। दुकानदार सब्जियों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। वहीं पंजाब से दूध और दही की सप्लाई भी नहीं आ रही है।
जिला में सिर्फ कामधेनु दूध की ही सप्लाई हो रही है। दुकानों में दूध, दही और ब्रैड न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जियों के दामों में वृद्धि होने से लोग सब्जियों की खरीदारी भी कम कर रहे हैं। जिला में कई दुकानदार सब्जियों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। देशभर में चले किसान आंदोलन असर हमीरपुर में देखने को मिल रहा है। जिला की सब्जी मंडी में अन्य राज्यों की सब्जी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस संबंध में एपीएमसी सचिव अमित ने कहा कि तीन दिनों से पंजाब से सब्जियां मंडी में नहीं आई हैं। इस कारण अब सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
क्या हैं सब्जियों के दाम
जिला में टमाटर पहले 10 रुपये बिक रहा था, अब 20 रुपये, बैंगन पहले 10 अब 20 रुपये, खीरा पहले 15 अब 30 रुपये, करेला 15 रुपये अब 30 रुपये, घिया पहले 12 रुपये अब 30 रुपये, भिंडी पहले 30 अब 40, शिमला मिर्च पहले 20 अब 40 रुपये और लौकी पहले 20 अब 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं प्याज, मटर, गोभी और आलू के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।