{"_id":"5b01ab044f1c1be8408b6934","slug":"21526835972-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी ग्राम उद्योग आयोग 32 नए उद्योग खोलने के लिए देगा सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी ग्राम उद्योग आयोग 32 नए उद्योग खोलने के लिए देगा सब्सिडी
Updated Sun, 20 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खादी ग्राम उद्योग आयोग इस वर्ष 32 नए उद्योग खोलने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगा। आयोग ने इस बार लाभार्थियों को 65 लाख रुपये की सब्सिडी देने का लक्ष्य रखा है। आयोग उद्योग खोलने के लिए महिलाओं, अनुसूचित जाति और दिव्यांगों के लिए 35 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 25 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगा। लाभार्थियों को यह सब्सिडी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्रदान की जाती है।
बेरोजगार युवा उद्योग खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। विभाग उद्योग स्थापित करने के लिए लाभार्थियों का पूरा सहयोग कर रहा है। इस संबंध में जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी का कहना है कि इस वर्ष खादी ग्राम उद्योग आयोग 32 नए उद्योग खोलने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों को 65 लाख रुपये की सब्सिडी उद्योग खोलने के लिए दी जाएगी।