{"_id":"5adcba6c4f1c1bc03d8b4735","slug":"21524415084-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने पुणे में सीखा पंचायतों का विकास मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने पुणे में सीखा पंचायतों का विकास मॉडल
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। महाराष्ट्र की पंचायतों का विकास मॉडल हमीरपुर की पंचायतों में बनेगा। इसके लिए जिला के सात जिला परिषद, चार ब्लॉक समिति सदस्य, 13 पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव और जिला पंचायत अधिकारी ने पुणे का सात दिवसीय भ्रमण किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सात दिवसीय भ्रमण में काफी कुछ सीखने को मिला है। जिसे अपनी पंचायतों में लागू करके पंचायतों का विकास किया जाएगा। इस मौके पंचायत प्रतिनिधियों ने देश की सबसे अमीर पंचायत हिबरे बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने पंचायत के बारिश जल संग्रहण को किए गए प्रयास का बारीकी से अवलोकन किया।
हिबरे बाजार पंचायत देश में प्रति व्यक्ति आय के साथ बारिश जल संग्रहण में अव्वल है। यहां पर एक ऊंची पहाड़ी पर बारिश के पानी को एकत्रित किया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद की ही डोंगरगण पंचायत का भी भ्रमण करके विकास के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। यह भ्रमण पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें जिला परिषद सदस्य वीना देवी, विरेंद्र ठाकुर, अनीता ठाकुर, पवन कुमार, राजेश कुमार, अरविंद्र कौर रानी, बिहारी लाल, ब्लॉक समिति सदस्य अंजू चंदेल, पम्मी लता, सोनी कुमार शर्मा, पूनम डोगरा ने भाग लिया। पंचायत प्रधानों में अनीता, माया देवी, नरेश ठाकुर, विजय कुमार, निर्मला देवी, कुमारी राखी, संजय कुमार, ऊषा, सतपाल शर्मा, सुरेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर, पंचायत निरीक्षक सुजानपुर सतीश पठानिया सहित 30 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।