{"_id":"5ace372c4f1c1b693d8b4897","slug":"21523463980-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती में 1
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती के लिए 181 में से 94 अभ्यर्थी ही पहुंचे
टीजीटी मेडिकल के साक्षात्कार में 87 अनुपस्थित
साक्षात्कार को विभाग ने बुलाए थे 181 अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के सौजन्य से बाल स्कूल हमीरपुर में बुधवार को टीजीटी मेडिकल बैच वाइज भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। साक्षात्कार सुबह दस से पांच बजे तक आयोजित किए गए। इसमें टीजीटी मेडिकल के 172 पदों को भरने के लिए 181 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से केवल 94 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में उपस्थित हुए। जबकि, 87 अभ्यर्थी साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व सोमवार को टीजीटी आर्ट्स और मंगलवार को टीजीटी नॉन मेडिकल के पदों के लिए साक्षात्कार हुए हैं। विभाग ने टीजीटी आर्ट्स के 125 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार के लिए सौ अभ्यर्थी बुलाए थे। इनमें सिर्फ 67 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में उपस्थित हो पाए। जबकि, 33 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, टीजीटी नॉन मेडिकल के 96 पदों को भरने के लिए 114 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 67 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में उपस्थित हो पाए, जबकि 47 अभ्यर्थी साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान का कहना है बुधवार को टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार के लिए 181 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए थे, जिनमें से 94 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो पाए।