फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुलिस के पहरे में रिलीज हुई बहुचर्चित पद्मावत फिल्म

पुलिस के पहरे में रिलीज हुई बहुचर्चित पद्मावत फिल्म

Thu, 25 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में रिलीज हुई बहुचर्चित पद्मावत फिल्म
pic
हमीरपुर। बहुचर्चित बालीवुड फिल्म पद्मावत बुधवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर रिलीज हो गई। हमीरपुर के मल्टीपलेक्स में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की मूवी को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। जिला प्रशासन ने फिल्म के दौरान किसी हुड़दंग और अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए थे। मल्टीपलेक्स के बाहर सुबह ही एसचओ हमीरपुर जगदीश चंद की अगुवाई में भारी संख्या में महिला कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहे। हथियारबंद पुलिस फोर्स की कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शकों ने फिल्म देखी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं दिखा। 11 बजे के दूसरे शो में उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और एसडीएम सदर (आईएएस) अरिंदम चौधरी अपने-अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे। हालांकि गत दिवस राजपूत सभा ने फिल्म रिलीज न करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से फिल्म को रिलीज करवाया। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


फिल्म के बारे में क्या कहते हैं दर्शक-
फिल्म का पहला शो देखकर आए एनआईटी में बीटेक कर रहे छात्र प्रियम पटेल का कहना है कि फिल्म बहुत अच्छी है। फिल्म को बिना देखे इसका विरोध करना उचित नहीं है। सभी अभिनेताओं ने अपने किरदार अच्छे से निभाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी से पीएचडी कर रहे वीर का कहना है कि जो इतिहास में पढ़ा है, फिल्म बिल्कुल वैसी ही है। इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के छात्र साहिल ठाकुर का कहना है कि फिल्म में रणवीर सिंह का अभिनय सबसे ज्यादा पसंद आया। फिल्म में विरोध करने वाला कोई भी सीन नहीं है।

एमबीए कर रही दीक्षा का कहना है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का अभिनय सराहनीय है। फिल्म में विरोध करने के लिए कुछ नहीं है।

बीएससी ऑनर्स की छात्रा ईनाक्षी का कहना है कि फिल्म बहुत अच्छी है। हालांकि फिल्म में कट लगाए गए हैं, लेकिन फिल्म में सभी किरदार बहुत अच्छे हैं।

क्या कहते है सिनेमाघरों के मालिक-
एआरवी सिनेमा हमीरपुर के मालिक अमित कुमार का कहना है कि सिनेमा हाल के दोनों ऑडिटोरियम सुबह से ही पैक रहे। फिल्म को देखने में लोगों का खासा उत्साह रहा। लोग बेखौफ होकर सिनेमाघर में फिल्म देखने आए। लोगों की सुविधा के लिए स्टाफ सक्रिय रहा।


अंतरिक्ष मॉल हमीरपुर की मालिक पूजा अरविंद का कहना है कि पद्मावत को देखने के लिए पहले शो में ही सभी टिकटें बुक रही हैं। पूरा दिन मॉल में दर्शकों की भीड़ रही। पुलिस बल की तैनाती होने के कारण लोग बिना किसी डर के फिल्म देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed