{"_id":"5a64c6e94f1c1b89268b5a82","slug":"21516553961-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिकांत ठाकुर बने सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशिकांत ठाकुर बने सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रधान
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की बैठक बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु में हुई। बैठक के दौरान जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शशिकांत ठाकुर को जिला इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं पंकज कुमार को महासंघ का वरिष्ठ उपप्रधान, प्रतिभा ठाकुर को उपप्रधान, साहिल शर्मा को महासचिव, राकेश कुमार को वित्त सचिव, अजय रांगड़ा को सह सचिव और अभिषेक ठाकुर को प्रेस सचिव बनाया गया।
बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी को भविष्य में विस्तार करने के लिए भी स्वतंत्रता का प्रस्ताव पारित किया गया। संघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस दौरान संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चुनाव के समय किए गए वायदे के अनुसार सरकार सभी अनुबंध कर्मचारियों को तीन वर्ष की जगह दो वर्ष में नियमित करने के आदेश जारी करे ताकि अनुबंध पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिल सके। साथ ही कर्मचारियों की कार्यकुशलता का लाभ सरकार को और बिजली बोर्ड को भी मिल पाए।