फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पेट्रोल-डीजल के नाम पर जनता को लूट रही मोदी सरकार : राणा

पेट्रोल-डीजल के नाम पर जनता को लूट रही मोदी सरकार : राणा

Wed, 17 Jan 2018 10:14 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि देश में आए दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी करके देश की जनता को मोदी सरकार लूट रही है। राणा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने महंगाई के नाम पर खूब घड़ियाली आंसू बहाए थे और देश की जनता को सब्जबाग दिखाया था कि केंद्र में उनकी सरकार के बनते ही महंगाई के दुष्चक्र से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। साढ़े तीन सालों के दौरान देश में पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी करके मोदी सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी कमी आने के बावजूद मोदी सरकार आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी की जिंदगी दुश्वार बना रही है। उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल व डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस व खाद्य वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए दिन दूरदर्शन व रेडियो पर अपने मन की बात तो खूब सुनाते हैं लेकिन अचरज की बात है कि महंगाई की चक्की में पिस रही देश की जनता की मन की बात सुनने का प्रधानमंत्री के पास वक्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed