{"_id":"5a4fab314f1c1b40198b5062","slug":"21515170609-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मन लेकर गए कर्मचारी को महिलाओं ने धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मन लेकर गए कर्मचारी को महिलाओं ने धमकाया
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दि बल्यूट कृषि सहकारी सभा के सदस्यों पर सहायक पंजीयक सहकारी सभा के कर्मचारी को धमकाने का आरोप लगा है। कर्मचारी शुक्रवार को सभा से लोन लेने वाले उपभोक्ताओं को समन देने गए थे, लेकिन वहां मौके पर मौजूद महिलाओं ने उसे धमकाया कि वह समन नहीं लेंगी और अगर भविष्य में इस गांव में पैर रखा तो कर्मचारियों का सिर फोड़ देंगी। सभा के कर्मचारी ने इसकी शिकायत जिला अंकेक्षण अधिकारी हमीरपुर से की है। उधर, जिला अंकेक्षण अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। सभा के कर्मचारी को समन देने भेजा गया था, जहां कुछ महिलाओं ने उसे धमकाया है।
विज्ञापन