{"_id":"5a4e48cd4f1c1b09788b6794","slug":"21515079885-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद अस्पताल में फर्श पर लेटा दीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद अस्पताल में फर्श पर लेटा दीं महिलाएं
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में वीरवार को नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सर्दी के मौसम में ठंडे फर्श पर ही लेटा दिया गया। अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। कुछ महिलाओं को बिस्तर मिले, लेकिन एक ही बेड पर दो से तीन महिलाओं को एक साथ लेटा दिया गया। इस कारण ऑपरेशन के बाद महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं फर्श और बिस्तर पर एक साथ महिलाओं को लैटाने से संक्रमण का भी खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल में बिस्तरों की कमी के कारण महिलाओं को फर्श पर लेटने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि फर्श पर गद्दे और बेड शीट्स बिछाई गई थीं।
वहीं एक बेड पर दो या तीन महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। नादौन अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य बीते पांच वर्षों से लटका पड़ा है। इस नए भवन के निर्माण कार्य के कारण पुराने भवन के अधिकांश भाग को गिरा दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 26 दिसंबर को भी अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया था। जिसमें कुल 55 महिलाओं ने ऑपरेशन के लिए आवेदन किया था। परंतु संख्या अधिक होने के कारण उस दिन केवल 30 ऑपरेशन ही किए जा सके थे, बाकी बची हुई महिलाओं के ऑपरेशन अगले दिन किए गए। उस समय भी इसी प्रकार की अव्यवस्था का आलम था। वहीं आगामी 19 जनवरी को फिर से यहां इस शिविर का आयोजन होना है। उधर, अस्पताल के चिकित्सक बीएस राणा का कहना कि अस्पताल में केवल दस बेड ही उपलब्ध हैं। सिविल अस्पताल का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन अस्पताल में बिस्तरों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। इस कारण समस्या उत्पन्न हुई है।
पूर्व विधायक ने जड़े आरोप
नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि गत पांच वर्षों में इस अस्पताल के नए भवन का कार्य कांग्रेस सरकार ने लटकाए रखा। जबकि पूर्व भाजपा सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यहां नए भवन का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हो गया है। अब यहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को इस का पूरा लाभ मिल सके।