{"_id":"5a314d8c4f1c1b68678c1a9a","slug":"21513180556-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज के गांवों में तेंदुए की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज के गांवों में तेंदुए की दहशत
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल के गांव जोल, कोहटा, ककरोल और बडैहर के लोग तेंदुए के आतंक से सहमे हैं। तेंदुआ शाम ढलने के बाद इलाके से गुजरने वाले वाहनों का पीछा कर रहा है। बीते दिनों बडैहर के जंगल से तेंदुए का शावक मिला था। जिसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया था। उपमंडल के भरेड़ी से बडैहर तक के रास्ते में जंगल पड़ता है। इस मार्ग पर गांवों के लोगों को पैदल गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इलाके में घूम रहा तेंदुआ उसी शावक की तलाश में है।
ग्रामीण पवन कुमार का कहना है कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था, उस दौरान तेंदुए ने करीब पांच सौ मीटर तक उसके मोटरसाइकिल का पीछा किया। वहीं तेंदुआ शाम ढलते ही लोगों के घरों के पास गुर्राना शुरू कर देता है। वहीं खेतों आदि में जाने से भी लोग कतरा रहे हैं। लोगों में यशवंत, सुरेश, उर्मिला ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर, रेंज ऑफिसर मनशा राम का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए के आतंक की शिकायतें आई हैं। क्षेत्र में वन रक्षक को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।