{"_id":"5a1020cc4f1c1b60678bc02a","slug":"21511006412-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणायाम तथा सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणायाम तथा सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
art
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय में पांच दिवसीय आर्ट ऑफ लीविंग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लीविंग के प्रशिक्षक पंकज कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के चेयरमैन अजय जैन ने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में 100 प्रतिशत शामिल कर अपने जीवन को सफल बनाएं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल देव ने आर्ट ऑफ लीविंग के प्रशिक्षक पंकज शर्मा का आभार व्यक्त किया। संस्थान के सभी प्राध्यापकों और प्रशिशुओं ने शिविर में भाग लिया। शिविर में पंकज शर्मा ने प्रशिक्षुओं को जीवन कौशल जैसे वर्तमान में जीना, सही दिशा में अपना 100 प्रतिशत देना, सुख-दुख एक ही सिक्के के दो पहलू, दूसरों को स्वीकार करना, माफ करना के बारे में बताया। इसके अलावा प्राणायाम तथा सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर महाविद्यालय के चेयरमैन अजय जैन, वाइस चेयरमैन निर्मल जैन, सेक्रेटरी आशीष जैन पार्षद एवं शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष चारू जैन, कार्यकारिणी के सदस्य शालिनी जैन, नैंसी जैन उपस्थित रहे। इस दौरान प्रवक्ता राजेश वर्मा, मोनिका ठाकुर, निशिता, अमिता कौंडल, सीमा ठाकुर, सुनीता जस्सल अधीक्षक संदीप कुमार, बविता ठाकुर, गुलशन डोगरा आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन