{"_id":"5a101c254f1c1b3c3d8b83f8","slug":"21511005221-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीवनी मानव कल्याण संस्था पीड़ित को देगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीवनी मानव कल्याण संस्था पीड़ित को देगी मदद
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
sanjeevni.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। संजीवनी मान कल्याण संस्था ऊहल की बैठक ऊहल में संस्था के प्रधान देश राज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टौणी देवी विकास खंड की टपरे पंचायत के टपरे गांव के प्रेम चंद पुत्र भंगू राम को मकान गिरने पर दो हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन
बैठक में दो नए सदस्यों सेवानिवृत्त निरीक्षक सहकारी सभाएं जोगिंद्र सिंह बंदरोहवासी और त्रिलोक राज ममलोहवासी को हार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों से संस्था के अधिक से अधिक सदस्य बनने का आग्रह किया गया। संस्था की अगली बैठक 18 दिसंबर हो होगी। बैठक में कै. रोशन लाल, सूबेदार भगत राम, संजीव शर्मा, हेम राज और भूमि देव शास्त्री आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्था के प्रेस सचिव भूमि देव शास्त्री ने दी है।
विज्ञापन