फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे 1351 जवान

जिला में मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे 1351 जवान

Thu, 16 May 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस ने लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में 19 मई को होने वाले मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर नेे वीरवार को पुलिस लाइन हमीरपुर में चुनावों में ड्यूटी दे रहे पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों को ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। चुनावों के दौरान विभिन्न पोलिंग स्टेशन की सुरक्षा और शांतिपूर्ण ढंग से चुनावों को संपन्न करवाने के लिए जिलाभर में 1351 जवान तैनात किए गए हैं। इसके तहत 26 आरपीएफ, 84 कर्नाटक पुलिस, 291 स्टेट पुलिस फोर्स, 250 जिला पुलिस और 640 होमगार्ड, जिनमें 175 हरियाणा के होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही हरेक सदर थाना के अंतर्गत एक क्यूआरटी टीम का भी गठन किया गया है जो जिलाभर में पांच होंगी।
विज्ञापन

इस टीम में पुलिस के उच्च अधिकारी रहेंगे। पोलिंग स्टेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जिलाभर के पोलिंग स्टेशनों को क्रिटिकल, वनरेबल और ऑडिनेरी 3 तीन तरह से चिन्हित किया है। ऐसे में 6 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन, 60 अतिसंवेदनशील और 462 ऑडिनेरी पोलिंग स्टेशन चिन्हित किए गए हैं। क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन में भोरंज से 2, नादौन से 3 और सुजानपुर से 1 पोलिंग स्टेशन चिन्हित किया गया है। वहीं वलनरेबल में नादौन में 22, भोरंज व बड़सर में 7, हमीरपुर में 8 और सुजानुपर में 16 पोलिंग स्टेशन चिन्हित किए गए हैं। चुनाव के दौरान हमीरपुर बाल स्कूल पुलिस का स्ट्रांग रूम रहेगा जोकि, मेन चुनावों के दौरान मेन रूम की तरह काम करेगा। वहीं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तीन तरह की घेराबंदी पुलिस की ओर से की जाएगी, जिसके तहत सबसे अंदर पैरामिलिट्री फोर्स, उसके बाद स्टेट आर्म्ड फोर्स और अंत में जिला पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed