{"_id":"5cd7048dbdec22078c36eaec","slug":"201557595277-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनेड़ से खठवीं सड़क गड्ढों में हुई तबदील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनेड़ से खठवीं सड़क गड्ढों में हुई तबदील
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के तहत धनेड़ से खठवीं सड़क पूरी तरह गड्ढों में तबदील हो गई है। सड़क पर वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है। इससे चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को अवगत करवाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। करीब तीन किलोमीटर सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। इसकी मरम्मत न होने से लोगों में रोष पनप रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। धनेड़ से खठवीं सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है।
सड़क की उखड़ी बजरी से वाहन के स्किड होने का डर रहता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इसपर गिरकर घायल हुए हैं। यह सड़क करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ती है। लोगों में गरीब दास, अनिल, संजीव, अश्वनी, दिवान चंद, रतन चंद, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि वह रोजाना इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क की हालत खस्ता होने से हादसे होने का खतरा बना रहता है। सड़क पर पड़े गड्ढों से वाहन को भी नुकसान पहुंचता है। इस सड़क पर काफी वाहनों की आवाजाही है, लेकिन विभाग इस सड़क की सुध नहीं ले पा रहा है। लोगों ने विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता देवराज भाटिया ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।