{"_id":"5cd5c5f0bdec22070460aa56","slug":"201557513712-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की सुविधाओं को पूर्व सैनिक की पत्नी ने दिए 31 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की सुविधाओं को पूर्व सैनिक की पत्नी ने दिए 31 हजार
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला ऊना की बंगाणा तहसील के गांव पिपलु निवासी शीला देवी (85) ने अपने स्वर्गीय पति कैप्टन जगदीश चंद शर्मा की याद में फ्लैग डे फंड में 31 हजार रुपये दान दिए हैं। शीला देवी फ्लैग-डे फंड में प्रदेशभर में एकमुश्त सबसे अधिक फंड देने वाली महिला है। महिला के पति की सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद सैनिकों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जारी फ्लैग डे फंड में महिला हर वर्ष दान देती है। बीते वर्ष भी शीला देवी ने 30 हजार रुपये की राशि सैनिकों की बेहतरी के लिए दी थी। शीला देवी ने कहा कि वह अपनी एक माह की पेंशन सैनिकों के लिए देती हैं।
बीते वर्ष उन्होंने सैनिकों के लिए फ्लैग-डे फंड देने का निर्णय लिया है और वह हर वर्ष यह राशि देंगी। उन्होंने 31 हजार रुपये की राशि पिपलु से स्वयं आकर निदेशक सैनिक कल्याण विभाग ब्रिगेडियर एसके वर्मा के पास दी। ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि शीला देवी ने हर वर्ष अपनी एक माह की पेंशन फौजियों के लिए देने का निर्णय लिया। उन्होंने बीते साल 30 हजार और इस साल 31 हजार रुपये दिए हैं। निदेशक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या महिला की ओर से फंड के लिए दी जाने वाली यह सबसे ज्यादा राशि है। उन्होंने महिला का आभार जताया।