{"_id":"5c912eafbdec22144b7ef43e","slug":"201553018543-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन में प्रसाद बेचने वाले 20 दुकानदार नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन में प्रसाद बेचने वाले 20 दुकानदार नपे
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। खाद्य आपूर्ति विभाग ने दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के दौरान प्लास्टिक में प्रसाद बेचने वाले 20 दुकानदारों के चालान कर 12500 रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की टीम ने बड़सर क्षेत्र के निरीक्षक विनोद कपिल की अगुवाई में मंगलवार को कस्बे में प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे दुकानदारों की दुकानों में दबिश देकर चालान किए हैं। इसके साथ ही विभाग की टीम ने दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। चैत्र माह मेलों के दौरान रोजाना हजारों की तादाद में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध आते हैं। ऐसे में श्रद्धालु कस्बे में लगी दुकानों से रोट और प्रसाद आदि खरीदते हैं।
दुकानदार श्रद्धालुओं को पॉलिथीन में रोट, हलवा और अन्य प्रसाद देते हैं। ऐसे में प्रदेश में पॉलिथीन के प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कस्बे में दबिश देकर 20 दुकानदारों के चालान कर 12500 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं, मार्च माह में बड़सर क्षेत्र में निरीक्षक विनोद कपिल की अगुवाई में टीम ने पॉलिथीन के प्रयोग पर कुल 75 हजार रुपये जुर्माने के वसूल किए हैं। निरीक्षक विनोद कपिल ने कहा कि प्लास्टिक में रोट और प्रसाद बेचने वाले 20 दुकानदारों के चालान कर 12500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने और मूल्य से अधिक दाम पर वस्तु न बेचने की हिदायत दी गई है। मार्च माह में प्लास्टिक के प्रयोग पर बड़सर क्षेत्र में 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।