{"_id":"5c8a8f7cbdec2213fb2cbba0","slug":"201552584572-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में बिना लाइसेंस चल रहे देसी दवाखानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में बिना लाइसेंस चल रहे देसी दवाखानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में चल रहे अस्थायी देसी दवाखानों को लेकर लोगों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। क्षेत्र में बिना अनुमति के दर्जनों ऐसे दवाखाने खुले हैं। लोगों ने विभाग से बिना अनुमति खुली इन दवाखानों पर कार्रवाई करने की उठाई मांग। स्थानीय लोगों में आशु मेहरा, नीरज जैन, राकेश, मनोज, करण, शुभम कपिल, अभिषेक जोशी, केशव, तरुण आदि ने कहा कि क्षेत्र भर में कई ऐसे घुमंतू लोग कहीं फड़ी लगाकर तो कहीं तंबू लगा कर देसी दवाइयों से हर इलाज ठीक करने का दावा कर रहे हैं। कई लोग इनकी दवाइयों से बीमार भी हो रहे हैं। लोगों ने कहा यह अपनी दवाइयों से हर रोग के इलाज का दावा करके स्थानीय लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
इनके पास विभाग या प्रशासन की ओर से यह कार्य करने की किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सवित्री कटवाल ने कहा कि बिना अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के बिना किसी भी प्रकार की दवाई बेचना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।