फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक चिकित्सक के हवाले 300 मरीजों की ओपीडी

एक चिकित्सक के हवाले 300 मरीजों की ओपीडी

Thu, 14 Feb 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में चिकित्सकों की कमी से लोगों को इलाज करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल में चिकित्सकों के स्वीकृत छह पदों में से तीन पद खाली चल रहे हैं। इन तीन पदों में से भी एक चिकित्सक रात्रि ड्यूटी पर होता है और एक दिन की ड्यूटी पर। अगर एक भी चिकित्सक छुट्टी पर चला जाए तो अस्पताल में रोजाना होने वाली 300 के करीब की ओपीडी को महज एक ही चिकित्सक संभालता है और वही चिकित्सक आपातकालीन में आए मरीजों और वार्ड में भर्ती मरीजों का उपचार भी करता है। वीरवार को भी एक चिकित्सक के छुट्टी पर होने के कारण महज एक चिकित्सक ही अस्पताल में सेवाएं दे रहा है। जिसे 300 के करीब ओपीडी को संभालना और वार्डों में भर्ती मरीजों का उपचार करना परेशानी का कारण बना हुआ है। एक समय में एक ही चिकित्सक होने से लोगों को समय पर स्वास्थ्य लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सुजानपुर अस्पताल में 3 जिलों के रोगी स्वास्थ्य सुविधाएं लेने के लिए पहुंचते हैं लेकिन, चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाल ही में सुजानपुर अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार में प्रदेशभर में प्रथम श्रेणी में रहने पर 7 लाख की राशि भी मिली है। लोगों में राजेश कुमार, संजीव, विनोद कुमार, अरुण शर्मा, विश्वजीत आदि ने स्वीकृत चिकित्सकों के छह पदों को भरने की मांग उठाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि सुजानपुर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी चल रही है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed