{"_id":"5c153cdebdec2253ab42d1ff","slug":"201544895710-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र ने अभिषेक को बताया प्रत्याशी तो बंबर ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र ने अभिषेक को बताया प्रत्याशी तो बंबर ने निकाली रैली
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। लोकसभा चुनावों को अभी लंबा समय है लेकिन, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट के आधा दर्जन से अधिक दावेदार तैयार हो गए हैं। टिकट के चाहवानों ने संसदीय क्षेत्र में रैलियों से सर्द मौसम में गरमाहट पैदा कर दी है। अभी हाल ही में सुजानपुर में आयोजित सर्वकल्याणकारी संस्था के वार्षिक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा को कांग्रेस प्रत्याशी बताकर प्रदेश कांग्रेस में हलचल मचाई थी। अभिषेक राणा वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता भी हैं। लेकिन, वीरभद्र सिंह के उन्हें सशक्त दावेदार बताने के बाद बिलासपुर से कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर खुलेआम मैदान में कूद पड़े हैं। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं के बाद अब बड़ी रैलियां शुरू कर दी हैं।
वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील बिट्टू भी देहरा, धर्मपुर और नादौन समेत कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं। बिट्टू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के काफी करीबी हैं। वहीं हमीरपुर अस्पताल में सेवाएं दे चुके चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा भी कांग्रेस से टिकट की दावेदार हैं। वह पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा के पुत्र हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव भी हैं। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बीते विस चुनावों में टिकट के लिए दिल्ली में डटे हुए थे, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक सेल के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल धमेंद्र पटियाल, बड़सर कांग्रेस के प्रभारी रामचंद्र पठानिया और इंटक के प्रदेश महासचिव राजीव राणा समेत कई कांग्रेसी टिकट की दौड़ में हैं। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि टिकट की चाहत रखना कोई गलत बात नहीं, लेकिन टिकट पार्टी हाईकमान ही फाइनल करेगा।