{"_id":"5bf04d45bdec22695873d38f","slug":"201542475077-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवारड़ू में अग्रिकांड से जला गरीब परिवार का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवारड़ू में अग्रिकांड से जला गरीब परिवार का आशियाना
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी की ग्राम पंचायत गवारडू के गांव गवारड़ू में एक गरीब परिवार का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया। स्लेटपोश रिहायशी मकान में आग लगने से पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह लीला देवी पत्नी बोहरा राम के घर के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से परिवार को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित लीला देवी बीपीएल परिवार से संबंध रखती है। उसके पति का भी कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तहसीलदार टौणी देवी मीना देवी और टौणी देवी पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने मौके का जायजा लिया। तहसीलदार ने प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।