{"_id":"5beefc40bdec22697652b9e8","slug":"201542388800-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में हिंसक सांडों को डाली नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में हिंसक सांडों को डाली नकेल
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल प्रशासन और नगर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में पशु औषधालय के कर्मचारियों ने शहर भर में बैलों को बेहोश करके उन्हें नकेल डालने का अभियान चलाया। डा. संदीप की अगुवाई में विभाग के साथ नगर पंचायत कर्मियों की मदद से शुक्रवार को बस अड्डा से लेकर शहर के अन्य भागों मेें ऐसे पशुओं को ढूंढ कर पहले बेहोश किया गया फिर इन पशुओं को नकेल कसने के साथ-साथ अन्य प्रक्रिया अमल में लाई गई ताकि, उनकी हिंसक प्रवृत्ति को शांत किया जा सके।
वीरवार सुबह ऐसे ही एक हिंसक बैल ने एक वृद्ध महिला को सींगो पर उठाकर पटक दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को करीब आधा दर्जन ऐसे पशुओं को नकेल डाली गई। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह ही एसडीएम डीआर धीमान की अध्यक्षता में नगर पंचायत और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पशु औषधालय से तकनीकी जानकारी ली गई और ऐसे पशुओं को नकेल डालने का कार्य आरंभ कर दिया गया। इस संबंध में एसडीएम डीआर धीमान ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने भी नादौन का दौरा करके गोसदन की संभावनाएं तलाशने के लिए कुछ स्थल देखे हैं।