{"_id":"5b96ad5d867a557fa900200e","slug":"201536601437-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसों की हड़ताल, बस स्टॉप पर इंतजार के बाद घर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बसों की हड़ताल, बस स्टॉप पर इंतजार के बाद घर लौटे लोग
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव कवरेज...
जिले में 370 निजी बसों के 400 रूट रहे बंद
निजी बसों की हड़ताल के चलते छात्र और कर्मचारी हुए परेशान
50 अतिरिक्त रूटों पर चलीं निगम की बसें, 20 जेनुरम की खड़ी बसें भी भेजीं
अतिरिक्त बसें भेजने के बावजूद कई रूटों पर बसों में रही भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में सोमवार को निजी बस संचालकों की हड़ताल के कारण 370 बसों के विभिन्न 400 रूट बाधित रहे। इस कारण जिलाभर में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और कॉलेज व स्कूल जाने वाले छात्रों को हुई। कई छात्र और कर्मचारी बसें न मिलने के कारण कार्यालय और कॉलेज जाने से भी वंचित रहे। लोग बस स्टॉप पर बसों का इंतजार करने के बाद वापस घर लौट गए। वहीं कई लोगों ने अपने करीबियों और सहयोगियों से लिफ्ट ली।
बसों में भीड़ होने के कारण कई ठहरावों पर बसें नहीं रुकीं। हालांकि एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने करीब 50 रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजीं। इसके लिए डिपो में खड़ी 20 जेनुरम बसों को भी रूटों पर भेजा गया। रात तक निगम की बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ती रहीं। हालांकि निगम के कर्मचारियों को भी निरंतर सेवाएं देने में परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण एचआरटीसी को लाखों की कमाई हुई। वित्तीय घाटे से जूझ रही एचआरटीसी के लिए सोमवार की हड़ताल अच्छी कमाई करवा गई।
बाक्स:
जिले में अमर उजाला का रियल्टी चेक
लाइव रिपोर्ट...
समय सुबह 11:05 बजे, भोटा चौक हमीरपुर पर सवारियां रेन शेल्टर में बैठकर बसों का इंतजार कर रही हैं। आधा घंटा इंतजार करने के बाद एक बस आती है वह भी भरी हुई। लोकल जाने वाले यात्री आधा घंटा इंतजार करने के बाद पैदल ही दोसड़का बड़ू और बरोहा तक निकल गए। जबकि दूरदराज जाने वाले यात्री अगली बस के इंतजार में रेन शेल्टर में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
समय करीब 11:20 बजे बस स्टैंड हमीरपुर पर यात्री बसों के जाने का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान अधिकतर महिलाएं धूप में खड़ी होकर बसों का इंतजार कर रही हैं। एक वृद्ध भी इनमें शामिल है। वृद्ध एक महिला को उसके लिए बस में सीट रखने की बात करता है। 20 मिनट बाद उन्हें बस मिली और वह जद्दोजहद के बीच बस में चढ़ते हैं। वृद्ध को बस में फिर सीट नहीं मिलती है। एक युवक उसे अपनी सीट देता है।
समय दोपहर 12:15 बजे अणु डिग्री कॉलेज के बाहर रेन शेल्टर में यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं। इनमें अधिकतर कॉलेज के छात्र हैं, लेकिन 20 मिनट तक रूट से कोई बस न आने के कारण छात्र पैदल चले गए लेकिन महिलाएं और अन्य यात्री बस का इंतजार करते रहे। एक बस आती है वह अणु चौक पर भीड़ के कारण नहीं रुकती है।
समय करीब 12:25 बजे दोपहर अणु बिजली बोर्ड कार्यालय के पास यात्री बस के इंतजार में खड़े हैं। काफी देर से बस नहीं आई और जो एक बस आई वह भी फुल होने के कारण बस ठहराव पर नहीं रुकी। यात्री परेशान रहे और बाइक, कार वालों से लिफ्ट मांगते नजर आए।
समय करीब 12:45 बजे दोपहर बस के इंतजार में हमीरपुर बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों के एक लिए एक बस आई और यात्री उस बस के पीछे दौड़ते हुए चढ़ने लगे। ऐसे में कॉलेज के छात्र बस की खिड़कियों से बैग सीट पर रखते हुए खुद को सीट मानने लगे। वहीं जब तक बस काउंटर पर लगी तब तक बस पूरी तरह भर गई।
बयान-
आरएम हमीरपुर एचआरटीसी डिपो अनूप राणा ने कहा कि निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 50 रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजीं। इसके लिए हमीरपुर डिपो में खड़ी 20 जेनुरम बसों को भी रूटों पर भेजा गया। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उनसे रूटों पर सेवाएं ली गईं। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन की हड़ताल के दौरान भी निगम प्रबंधन अतिरिक्त बसें भेजेगा।