फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन में हांफी निगम की तीन बसें, यात्रियों को हुई परेशानी

नादौन में हांफी निगम की तीन बसें, यात्रियों को हुई परेशानी

Mon, 10 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। निजी बस संचालकों की हड़ताल के बाद जिला में चलाई गई बसों में से नादौन बस स्टैंड पर तीन बसें हांफ गईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नादौन बस स्टैंड पर सुबह के कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने सरकारी बसों को रोकने का भी प्रयास किया जो बिना रूट के भेजी गई थीं। बस अड्डा नादौन पर सुबह के समय निगम की एक लो फ्लोर बस हांफ
विज्ञापन

गई और अड्डे के बीचों बीच खड़ी हो गई। जिसे निगम के कर्मचारियों ने धक्का लगाकर किनारे किया। इसके बाद दोपहर के समय बस अड्डा पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब यहां खड़ी एक निगम की बस का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। वहीं कुछ समय के बाद इसी बस का दूसरा टायर भी धमाके के साथ फट गया। हालांकि इससे किसी को कोई चोट नहीं आई है। वहीं शाम के समय एक अन्य बस का टायर पंक्चर हो जाने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में आरएम हमीरपुर अनूप राणा ने कहा कि नादौन क्षेत्र में दो बड़ी बसों सहित मांग के अनुसार अन्य छोटी बसों का इंतजाम किया गया था। बसों के खराब होने की सूचना आई थी। जिन्हें ठीक करवा दिया गया है और अतिरिक्त बसें रूटों पर भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed